Get App

Tata Motors के शेयरों में आई 10 साल की सबसे लंबी गिरावट, ₹625 पर आया भाव, 7 महीने से नेगेटिव रिटर्न दे रहा शेयर

Tata Motors Stocks: टाटा मोटर्स के शेयर फरवरी महीने में अब तक 12% तक गिर चुके हैं। यह लगातार सातवां महीना होगा जब शेयर नेगेटिव में रिटर्न देगा। इसके साथ ही यह पिछले साल के अक्टूबर के बाद से इसका सबसे खराब महीना होगा, जब स्टॉक में 14% की गिरावट आई थी। इसके अलावा टाटा मोटर्स के शेयरों में यह पिछले 10 सालों की सबसे लंबी गिरावट होगी

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 28, 2025 पर 1:40 PM
Tata Motors के शेयरों में आई 10 साल की सबसे लंबी गिरावट, ₹625 पर आया भाव, 7 महीने से नेगेटिव रिटर्न दे रहा शेयर
Tata Motors Stocks: साल 2015 में टाटा मोटर्स के शेयरों में 7 महीनों तक गिरावट देखने को मिली थी

Tata Motors Stocks: टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। कंपनी के शेयर आज 3.5 फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ 625 रुपये के अपने एक साल के सबसे निचले स्तर पर आ गए। कंपनी के शेयरों में पिछले 5 दिनों से लगातार गिरावट जारी है। पिछले 8 कारोबारी दिन में से 7 दिन यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ है। टाटा मोटर्स के शेयरों का पिछले एक साल का उच्चतम स्तर 1,179 रुपये है, जो इसने 30 जुलाई 2023 को छुआ था। तब से अबतक कंपनी के शेयर में करीब 46 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इस गिरावट के कारण कंपनी का मार्केट कैप करीब 2 लाख रुपये करोड़ घट चुका है।

10 साल की सबसे लंबी गिरावट

टाटा मोटर्स के शेयर फरवरी महीने में अब तक 12% तक गिर चुके हैं। यह लगातार सातवां महीना होगा जब शेयर नेगेटिव में रिटर्न देगा। इसके साथ ही यह पिछले साल के अक्टूबर के बाद से इसका सबसे खराब महीना होगा, जब स्टॉक में 14% की गिरावट आई थी।

इसके अलावा टाटा मोटर्स के शेयरों में यह पिछले 10 सालों की सबसे लंबी गिरावट होगी। इससे पहले 2015 में टाटा मोटर्स के शेयरों में 7 महीनों, मार्च से लेकर सितंबर तक गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद अक्टूबर और नवंबर में इसमें उछाल आया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें