Get App

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले, मैंने खुद की कार्यकाल विस्तार पर फैसला टालने की सिफारिश

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि कार्यकाल विस्तार पर फैसला टालने की सिफारिश उन्होंने खुद की थी। नोएल टाटा के साथ मतभेद की चर्चा के बीच उन्होंने स्पष्ट किया कि टाटा ग्रुप की रणनीति और कामकाज में कोई बदलाव नहीं होगा। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 7:30 PM
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले, मैंने खुद की कार्यकाल विस्तार पर फैसला टालने की सिफारिश
हालिया बोर्ड बैठक में नोएल टाटा ने समूह की कुछ कंपनियों में हो रहे नुकसान को लेकर चिंता जताई।

टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 24 फरवरी को CNBC-TV18 से बातचीत में कहा कि उनके कार्यकाल बढ़ाने के फैसले को टालने की सिफारिश उन्होंने खुद की थी। उन्होंने साफ कहा कि टाटा ग्रुप के कामकाज या रणनीति में कोई बदलाव नहीं होगा।

उन्होंने कहा, 'मैंने ही सुझाव दिया कि मेरे विस्तार पर फैसला फिलहाल टाल दिया जाए। टाटा ग्रुप के लिए कुछ भी नहीं बदलता।'

नोएल टाटा के साथ मतभेद की चर्चा

इससे पहले खबर आई थी कि Tata Group ने अगले पांच साल के लिए चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर फैसला टाल दिया है। बताया गया कि Tata Trusts के चेयरमैन नोएल टाटा के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद उभरकर सामने आए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें