टाटा संस ने एन चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल देने का फैसला जून में होने वाली बोर्ड बैठक तक के लिए टाल दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, एन चंद्रशेखरन के रि-अप्वाइंटमेंट के लिए कुछ शर्ते जोड़ना चाहते हैं। नोएल कुछ ग्रुप कंपनियों में नुकसान को लेकर चिंतित हैं। वोटिंग की जगह फैसला टालने पर चंद्रा भी सहमत थे।
