Tata Steel को ₹1755 करोड़ का नोटिस, 25 साल पुराने केस में लगा झटका, ये है मामला

Tata Steel Shares: टाटा स्टील को एक पुराने मामले में ₹1755 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है। टाटा ग्रुप की स्टील कंपनी को यह नोटिस वित्त वर्ष 2001 से वित्त वर्ष 2007 तक के एक मामले में मिला है। जानिए इतने पुराने मामले में टाटा स्टील को नोटिस क्यों मिला है और कंपनी का इसे लेकर क्या कहना है

अपडेटेड Apr 05, 2026 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Tata Steel को वेस्ट बोकारो कोलियरी में अतिरिक्त कोयला निकाने के आरोप में ₹1755 करोड़ का नोटिस मिला है।

Tata Steel Shares: टाटा ग्रुप की स्टील कंपनी टाटा स्टील को ₹1755.10 करोड़ का डिमांड नोटिस मिला है। यह मामला वित्त वर्ष 2001 से वित्त वर्ष 2007 के बीच का है। कंपनी को यह नोटिस झारखंड के रामगढ़ में डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिस से 30 मार्च की तारीख में मिला है। हालांकि इसकी जानकारी कंपनी ने 4 अप्रैल को दी और अब इसका असर सोमवार 6 अप्रैल को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर भी दिख सकता है। अभी इसके शेयरों के स्थिति की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले गुरुवार 2 अप्रैल को बीएसई पर 0.33% की गिरावट के साथ ₹194.05 (Tata Steel Share Price) पर बंद हुआ था।

Tata Steel को क्यों मिला ₹1755 करोड़ का नोटिस?

टाटा स्टील को वेस्ट बोकारो कोलियरी में अतिरिक्त कोयला निकाने के आरोप में करोड़ों का नोटिस मिला है। कंपनी पर आरोप है कि वित्त वर्ष 2001 से वित्त वर्ष 2007 के बीच इसने मंजूरी की हुई सीमा से अधिक करीब 1,62,40,399 टन खनिज कोयले का खनन किया। यह डिमांड नोटिस अवैध माइनिंग और अधिक प्रोडक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के कॉमन कॉज बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले (रिट पेटिशन नं 114, 2014) में बताए गए आधारों के समान कारणों पर जारी किया गया है। टाटा स्टील से अतिरिक्त उत्पादन के आरोपों में कुल ₹1,755,10,54,029 की मांग की गई है। अब इसे लेकर कंपनी का कहना है कि वह इसके खिलाफ अपील करेगी।


एक साल में कैसी रही टाटा स्टील के शेयरों की चाल?

टाटा स्टील के शेयरों ने कम समय में ही निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को यह ₹124.20 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 10 ही महीने में यह 74.32% उछलकर 25 फरवरी 2026 को ₹216.50 के भाव पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस दौरान घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 की बात करें तो यह 11% से अधिक मजबूत हुआ था।

FY26 की गिरावट पर FY27 में चढ़ेगा मार्केट? मोतीलाल ओसवाल को ये शेयर हैं पसंद

Stocks to Watch: PNB, RVNL और Tata Motors PV समेत ये 14 स्टॉक्स; 6 अप्रैल को मचा सकते हैं धमाल

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।