Get App

Tata Tech Shares: फटाफट मुनाफा बनाने का सपना नहीं होगा पूरा फिर अभी शेयर खरीदें, बेचें या करें होल्ड?

Tata Tech Share Price: टाटा टेक्नोलॉजीज के जून तिमाही के नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन बाजार के अनुमानों से कम रहा। कॉन्स्टैंट करेंसी के टर्म में, कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1.9 फीसदी घटकर 15.21 करोड़ डॉलर रहा है। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 18.2 फीसदी रहा, जो मार्च तिमाही से थोड़ा कम था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 20, 2024 पर 12:31 AM
Tata Tech Shares: फटाफट मुनाफा बनाने का सपना नहीं होगा पूरा फिर अभी शेयर खरीदें, बेचें या करें होल्ड?
Tata Tech Share Price: टाटा टेक के कॉन्ट्रैक्ट्स के रेवेन्यू में बदलने की गति धीरे रहने की उम्मीद है

Tata Tech Share Price: टाटा टेक्नोलॉजीज के जून तिमाही के नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ और मार्जिन बाजार के अनुमानों से कम रहा। कॉन्स्टैंट करेंसी के टर्म में, कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 1.9 फीसदी घटकर 15.21 करोड़ डॉलर रहा है। वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 18.2 फीसदी रहा, जो मार्च तिमाही से थोड़ा कम था। आउटसोर्सिंग, कंसल्टेंसी चार्जेज और एंप्लॉयी लागत पर फोकस से कंपनी को मार्जिन बनाए रखने में मदद मिली। टाटा टेक ने 5 नई डील्स हासिल की। इसमें से 2 कमर्शियल व्हीकल के लिए, 1 बैटरी के लिए और एक डील एयरोस्पेस सेक्टर में मिली है। कंपनी ने इंडस्ट्री के स्तर पर किसी भी तरह की चुनौती का संकेत नहीं दिया है और उम्मीद है कि मार्जिन को बनाए रखते हुए दूसरी तिमाही से कंपनी के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर भी तेजी देखने को मिलेगी।

कर्मचारी बढ़ाने की गति धीमी

टाटा टेक के कर्मचारियों की संख्या में पिछली तिमाही के मुकाबले कमी आई है। कंपनी ने कर्मचारियों के यूटिलाइजेशन पर जोर दिया है और कहा कि भविष्य में कर्मचारियों की संख्या में इजाफा जरूरतों के मुताबिक किया जाएगा। एट्रिशन रेट भी पहले ही कम हो चुका है और धीमी हुई प्रोजेक्ट्स के कर्मचारियों को दूसरे प्रोजेक्ट्स में तैनात किया जा रहा है। जून तिमाही के दौरान इसका यूटिलाइजेशन 86.5 प्रतिशत था, जो कंपनी के मुताबिक उचित स्तर है।

विनफास्ट का असर पीछे छूटा

विनफास्ट के असर के बाद, कंपनी का सर्विस रेवेन्यू ग्रोथ तिमाही आधार पर 1 फीसदी बढ़ा, जिसका ग्रुप के रेवेन्यू पर करीब 2 फीसदी का असर पड़ा। आने वाली तिमाहियों में इसका इसका वित्तीय सेहत पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि विनफास्ट, वियतनाम की एक इलेक्ट्रिक कार कंपनी है। यह टाटा टेक के 5 सबसे बड़े क्लाइंट्स में से एक थी। हालांकि पिछले साल से कंपनी वित्तीय संकटों में घिरी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें