Tata Tech Shares Block Deal: टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में शुक्रवार 23 अगस्त को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। प्राइवेट इक्विटी फर्म अल्फा टीसी होल्डिंग्स (Alpha TC Holdings) ने इस डील के जरिए कंपनी के करीब 75 लाख शेयर बेच दिए। इन शेयरों को 1,010 से 1,020 रुपये के रेंज में बेचा गया। CNBC Awaaz ने एक रिपोर्ट में जानकारी दी। वहीं CNBC-TV18 ने एक रिपोर्ट में बताया कि इस ब्लॉक डील के जरिए टाटा टेक के कुल 1.2 करोड़ शेयरों को बेचा गया, जो कंपनी की कुल 2.9 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयरों को औसतन 1,019.8 रुपये के भाव पर बेचा गया, जिससे डील की कुल वैल्यू करीब 1,218.5 करोड़ रुपये आती है।
