Get App

TCS का शेयर नए हाई पर, मार्केट कैप 13.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ

कंपनी के प्राइस में पिछले कुछ दिनों में अच्छी तेजी आई है। एक्सपर्ट्स ने इसमें प्रॉफिट बुक करने की सलाह दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2021 पर 8:26 AM
TCS का शेयर नए हाई पर, मार्केट कैप 13.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हुआ

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर बुधवार को 2 प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ 3,697 रुपये के नए हाई पर पहुंच गया। इसके साथ ही TCS दूसरी ऐसी लिस्टेड कंपनी बन गई जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 13.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

कंपनी के शेयर ने 3,672.50 रुपये का पिछला हाई पार किया। पिछले एक वर्ष में TCS के शेयर ने 64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस वर्ष अभी तक यह  25 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

मार्केट कैप के लिहाज से TCS अब केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज से पीछे है जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 14.51 लाख करोड़ रुपये है।

एक महीने में TCS के शेयर ने BSE Sensex में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत की तेजी हासिल की है।

इस महीने लगभग सभी   IT कंपनियों के शेयर्स में तेजी आई है। इनमें विशेषतौर पर लार्ज कैप  IT कंपनियां शामिल हैं।

एक एनालिस्ट ने कहा कि इन कंपनियों को डिजिटाइजेशन से फायदा मिलेगा और आगामी तिमाहियों में इनके फाइनेंशियल रिजल्ट्स भी बेहतर रहने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें