Get App

Technical View: 50 DEMA के ऊपर बंद हुआ निफ्टी, 19 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी ने हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन के साथ डेली स्केल पर बुलिश कैंडल बनाया। बैंक निफ्टी में 42,100 के लेवल के पास अच्छी खरीदारी देखने को मिली। ये इंडेक्स 10 जनवरी को बने मदर कैंडल के बैंड के अंदर घूम रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे 43,000 अंक से ऊपर जाने के लिए 42,700 के स्तर से ऊपर मजबूत क्लोजिंग देनी होगी

Sunil Matkarअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 6:20 PM
Technical View: 50 DEMA के ऊपर बंद हुआ निफ्टी, 19 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल
निफ्टी में तेजी के रुझान को बढ़ाने के लिए 18,200-18,250 के लेवल से आगे एक मजबूत मूव की जरूरत है। तब इसमें शॉर्ट टर्म में 18,400-18,500 के लेवल दिख सकते हैं

निफ्टी में लगातार दूसरे सत्र के लिए अपट्रेंड बढ़ा हुआ नजर आया। आज इंडेक्स 50 DEMA (डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - लगभग 18,100) के ऊपर बंद हुआ है। इसने डेली चार्ट पर एक अच्छा बुलिश कैंडल बनाया है। निफ्टी ने 18 जनवरी को लगातार चौथे सत्र में हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बनाया है। आज निफ्टी 9 DEMA (18,020) पर सपोर्ट लेते हुए 21 DEMA (लगभग 18,080 पर) से ऊपर चला गया। इसलिए यदि इंडेक्स आने वाले सत्रों में इन स्तरों को बनाए रखता है तो ऊपर की तरफ अगला स्तर 18,200-18,250 देखने को मिल सकता है। यहां तक कि निकट अवधि में निफ्टी 18,000 और 17,900 के स्तर पर अहम सपोर्ट लेते हुए 18,300-18,500 के स्तर तक चढ़ सकता है। ऐसा एक्सपर्ट्स का कहना है।

19 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Angel One के ओशो कृष्णन ने कहा, "तकनीकी तौर पर, इंडेक्स डेली चार्ट पर सभी प्रमुख एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से आगे बढ़ गया है। इससे इसमें एक पॉजिटिव डेवलपमेंट हो रहा है। हालांकि, स्लोपिंग ट्रेंडलाइन पर वर्तमान प्लेसमेंट को अंतिम रेजिस्टेंस के रूप में देखा जा सकता है। जबकि 18,200 के ऊपर किसी भी ब्रेकआउट से सिस्टम में ताजा लॉन्ग बनते हुए दिखाई दे सकते हैं।"

जहां तक निफ्टी में लेवल्स का संबंध है। हमें लगता है कि 18,050-18,100 इंडेक्स में आने वाली किसी भी गिरावट को संभालने की कोशिश कर सकते हैं। ये लेवल्स टूटने के बाद निफ्टी में 18,000 के लेवल पर अहम सपोर्ट दिखाई देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें