Get App

Technical View: निफ्टी ने 18,600 के लेवल का किया बचाव, बुधवार को कैसी रहेगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी में लॉन्ग पोजीशन में 42,800 के स्तर को सख्त स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। इसमें 43,500 के ऊपर एक ब्रेकआउट आने पर शॉर्ट कवरिंग दिखेगी। बैंक निफ्टी इसके बाद 44,200-44,500 के स्तर की चढ़ सकता है। निफ्टी के हाल के उच्च स्तर 18,888 को पार करने की उम्मीद है। ऐसे में ये शॉर्ट टर्म में 19,000 के ऊपर जा सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 06, 2022 पर 7:00 PM
Technical View: निफ्टी ने 18,600 के लेवल का किया बचाव, बुधवार को कैसी रहेगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल
निफ्टी द्वारा उच्च स्तर 18,888 को पार करने की उम्मीद है। ये शॉर्ट टर्म में 19,000 के लक्ष्य को पार कर सकता है। यदि इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 18,500 से नीचे फिसलता है इसमें तेज गिरावट दिख सकती है

एक और वोलैटाइल सेशन के बाद निफ्टी 0.3 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। लेकिन 6 दिसंबर को इसने 18,600 के अहम लेवल का बचाव किया। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मेटल, फार्मा और ऑटो शेयरों ने आरबीआई रेट के फैसले की पूर्व संध्या पर बाजार को नीचे खींचा। निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 18,601 पर खुला। इसके बाद इसने इंट्राडे में 18,655 के उच्च स्तर को हिट किया। लेकिन वहां टिक नहीं पाया और फिसल गया। बाजार के अंत में 58 अंक गिरकर 18,643 पर बंद हुआ। ऑप्शन पर नजर डालें तो ज्यादातर कॉल का ओपन इंटरेस्ट 19,000 स्ट्राइक और 20,000 स्ट्राइक पर रहा। वहीं कॉल राइटिंग 18,700 स्ट्राइक के बाद 18,600 और 18,800 स्ट्राइक पर देखने को मिली।

निफ्टी ने दैनिक चार्ट्स पर बुलिश कैंडल बनाया। इसकी क्लोजिंग शुरुआती स्तर से अधिक रही। एक्सपर्ट ने कहा कि इंडेक्स जल्द ही मौजूदा कंसोलिडेशन को पूरा कर लेगा। ये 18,600-18,500 के स्तर पर अहम सपोर्ट के साथ पहले के उच्च स्तर की ओर फिर से बढ़ना शुरू कर सकता है।

Sharekhan by BNP Paribas के गौरव रत्नपारखी की बुधवार के लिए निफ्टी पर राय

गौरव ने कहा कि चैनल स्टडी से पता चलता है कि इंडेक्स आवरली और डेली चार्ट पर राइजिंग चैनल के निचले छोर के पास पहुंच गया है। इससे पता चलता है कि इंडेक्स अगले चरण में ऊपर की चढ़ना शुरू कर सकता है। इसमें शुरुआती रेजिस्टेंस जोन 18,700 -18,730 पर नजर आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें