Technical View: टैरिफ घोषणाओं से पहले निफ्टी ने बनाया बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न, जानें 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty की चाल पर HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ निर्णय के परिणामस्वरूप गुरुवार को भारतीय बाजारों में ऊपर या नीचे दोनों तरफ से बड़ी ओपनिंग देखने को मिल सकती है। निफ्टी में तत्काल सपोर्ट 23,100 पर नजर आ रहा है। इसका अगला ओवरहेड रेजिस्टेंस 23,400 और 23,650 के स्तर पर देखा जा सकता है

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 6:10 PM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty पर Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा कि आने वाले सत्रों में 51,680 की ओर तेजी की संभावना है। नीचे की ओर 51,100 एक प्रमुख सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा

Technical View: निफ्टी 50 ने एक दिन के करेक्शन के बाद औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ अच्छी वापसी की। आज 2 अप्रैल को एक और सत्र के लिए 38.2% फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर सपोर्ट हासिल किया। बाजार में अभी भी सतर्कता बनी हुई है। खासकर आज रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ की घोषणाओं से पहले निवेशक सतर्क नजर आये। इसलिए, एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इंडेक्स में ट्रेड के दोनों तरफ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। उनके अनुसार, उच्च स्तर पर, 23,550-23,650 जोन पर नजर रखनी चाहिए। जबकि निचले स्तर पर 23,140 का लेवल एक सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करने की संभावना है।

निफ्टी 23,193 पर उच्च स्तर पर खुला और पूरे सत्र के दौरान पॉजिटिव में रहा। बाद के कारोबार के दौरान इसने 23,350 का उच्चतम स्तर छुआ। इंडेक्स 167 अंकों की बढ़त के साथ 23,332 पर बंद हुआ। इससे डेली चार्ट पर एक इंटरनल बार या बुलिश हरामी प्रकार का कैंडल पैटर्न जैसा एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना।

गुरुवार 3 अप्रैल को कैसी रह सकती है Nifty की चाल


HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि यह बुलिश फॉर्मेशन और यहां से आगे की तेजी एक रिवर्सल पैटर्न की पुष्टि कर सकती है।

उनके अनुसार, बुधवार का बाजार एक्शन 23,136 के स्तर पर हायर बॉटम के संभावित फॉर्मेशन का संकेत दे रहा है।

Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

उन्होंने कहा, "भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ निर्णय के परिणामस्वरूप गुरुवार को भारतीय बाजारों में ऊपर या नीचे दोनों तरफ से अत्यधिक ओपनिंग देखने को मिल सकती है। निफ्टी में तत्काल सपोर्ट 23,100 पर है। इसका अगला ओवरहेड रेजिस्टेंस 23,400 और 23,650 के स्तर पर देखा जा सकता है।"

वीकली डेरिवेटिव डेटा ने सुझाव दिया कि निफ्टी 50 को 23,500 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है, जबकि 23,200-23,000 के लेवल के जोन सपोर्ट के रूप में कार्य करने की संभावना है।

गुरुवार 3 अप्रैल को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

बैंक निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद हुआ। ये बेंचमार्क निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 521 अंक या 1 प्रतिशत बढ़कर 51,348 पर पहुंच गया। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (10, 20, 50, 100 और 200-डे ईएमए) से ऊपर रहा, जो एक सकारात्मक संकेत है।

Lakshmishree Investments के अंशुल जैन ने कहा, "आखिरी घंटे की खरीदारी ने तेजी के पक्ष में मोमेंटम को बदल दिया है। इससे आने वाले सत्रों में 51,680 की ओर तेजी की संभावना है। नीचे की ओर, 51,100 एक प्रमुख सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। इस स्तर से नीचे ब्रेकआउट आने पर इंडेक्स 50,640 के लेवल तक फिसल सकता है।"

इस बीच, टैरिफ घोषणाओं के इवेंट को देखते हुए इंडिया VIX हायर जोन में रहा। ये तेजड़ियों के लिए कुछ सावधानी का संकेत रहा। हालांकि यह 0.44 प्रतिशत तक करेक्शन के साथ 13.72 पर बंद हुआ। डर का इंडेक्स अभी भी शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (1, 10, और 20-डे ईएमए) से ऊपर बना हुआ है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।