Technical View: निफ्टी ने बनाया बेयरिश बेल्ट होल्ड पैटर्न, आगे की दिशा के लिए 18,500 का लेवल अहम

Nifty पर राय देते हुए Angel One के राजेश भोसले ने कहा कि करेंट प्राइसेस 18,450- 18,400 के आसपास महत्वपूर्ण सपोर्ट स्तरों पर मौजूद हैं। यदि वैश्विक स्थिति में सुधार दिखा तो बाजार निकट भविष्य में 18,600-18,700 और इससे ऊपर के स्तर पर पहुंच सकता है। जबकि इन सपोर्ट स्तर के टूटने से इंडेक्स का सपोर्ट लेवल 20EMA पर शिफ्ट हो जायेगा

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 6:49 PM
Story continues below Advertisement
LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा कि बैंक निफ्टी के 44,000 के स्तर से नीचे बने रहने पर गिरावट की आशंका है। ऐस में इंडेक्स 43,500-43,400 के आसपास फिसल सकता है

निफ्टी में एक और सत्र के लिए गिरावट बढ़ी लेकिन ब्रॉडर मार्केट ने 1 जून को दोनों कारोबारी सत्रों में बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करना जारी रखा। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस के शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाना जारी रखा। आज इंडेक्स 18,579.40 पर खुला, जो इसका इंट्राडे हाई भी था। दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे इसने बढ़त को गंवा दिया। आखिरी घंटों के ट्रेड में इंडेक्स 18,465 के एक दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में इंडेक्स 46.6 अंकों की गिरावट के साथ 18,488 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक बेयरिश बेल्ट होल्ड प्रकार का पैटर्न बनाया। ये पैटर्न एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न है जो बुलिश से बेयरिश में ट्रेंड रिवर्सल की संभावना का संकेत देता है। लेकिन अगले सत्र में इसकी पुष्टि की आवश्यकता होती है।

शुक्रवार 2 जून को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि इंडेक्स आने वाले सत्रों में निर्णायक रूप से 18,400-18,300 के जोन को तोड़ता है, तो इसमें 18,200-18,000 के स्तर की ओर बिकवाली का दबाव दिख सकता है। जबकि 18,500-18,700 रेजिस्टेंस जोन होने की उम्मीद है।


Angel One के राजेश भोसले ने कहा कि ट्रेडर्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि बाजार का प्राथमिक रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। इस तरह के करेक्शन से फिर लॉन्ग पोजीशन लेने का अवसर मिलता है।

लेवल्स के बारे में उन्हें लगता है कि करेंट प्राइसेस 18,450- 18,400 के आसपास महत्वपूर्ण समर्थन स्तरों पर स्थित हैं। यदि वैश्विक स्थिति में कोई सुधार होता है, तो बाजार निकट भविष्य में 18,600-18,700 और उच्चतर स्तर पर पहुंच सकता है। जबकि इन सपोर्ट स्तर को तोड़ने पर निफ्टी में सपोर्ट लेवल 20EMA पर शिफ्ट हो जायेगा।

Vipul Organics Standalone March 2023: नेट सेल्स सालाना 19.25% गिरकर रही 31.39 करोड़ रुपये

शुक्रवार 2 जून को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बैंक निफ्टी भी मंदी के जाल में फंस गया। इंडेक्स 44,172 पर खुला लेकिन उन स्तरों को लंबे समय तक बनाए नहीं रख सका। ट्रेडिंग के शुरुआती घंटे के बाद यह दबाव में रहा। इसके बाद 43,706 के एक दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। इंडेक्स 338 अंक गिरकर 43,790 पर आ गया। इसने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जिससे इसमें लोअर हाई और लोअर लो फॉर्मेशन बने।

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा, 'बैंक निफ्टी में 44,200 के आसपास रेजिस्टेंस जोन से बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे पता चलता है कि विक्रेता उस स्तर पर सक्रिय थे।'

उनका मानना ​​है कि यदि इंडेक्स 44,000 के स्तर से नीचे बना रहता है। तो यह और गिरावट की आशंका का संकेत दे सकता है। ऐसी परिस्थिति में इंडेक्स 43,500-43,400 के आसपास सपोर्ट जोन की ओर गिरावट देख सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।