ग्लोबल बाजारों में अच्छी तेजी के बावजूद 22 अगस्त को उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी सपाट बंद हुआ। इंडेक्स ऊपर खुला लेकिन सत्र के आखिर में तीन अंक ऊपर 19,397 पर बंद होने से पहले 19,381-19,444 के दायरे में कारोबार करता रहा। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर मामूली अपर शैडो के साथ एक छोटा बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न उच्च स्तर पर स्ट्रेंथ की कमी का संकेत देता है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा, "तकनीकी रूप से बाजार का ये एक्शन ऊंचाई पर बाजार में एक रेंजबाउंड एक्शन का संकेत दे रहा है। यह बाजार में अपसाइड बाउंस को बनाए रखने के लिए मजबूती की कमी का भी संकेत दे रहा है।"
