Get App

Technical View: निफ्टी को 19500 की तरफ बढ़ने के लिए कंसोलीडेशन की जरूरत, 45000 पर बैंक निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट

Technical View:निफ्टी आज लगातार सातवें सत्र में हरे निशान में बंद हुआ है । इसने डेली चार्ट पर इनसाइड बार जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। बाजार जानकारों का कहना है कि बाजार में 19500 के तरफ की तेजी के अगले दौर के लिए एक कंसोलीडेशन की जरूरत है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 19300 पर सपोर्ट है। कल वीकली एक्सपायरी वाले दिन ये स्तर काफी अहम होगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 05, 2023 पर 7:37 PM
Technical View: निफ्टी को 19500 की तरफ बढ़ने के लिए कंसोलीडेशन की जरूरत, 45000 पर बैंक निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट
45000 पर बैंक निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट है। इस लेवल पर काफी ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। आज की हल्की मुनाफावसूली से पुट राइटर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है, वास्तव में उन्होंने अपनी पोजीशन में इजाफा ही किया है

Technical View:ऐसा लगता है कि पिछले 6 कारोबारी सत्रों की लगातार तेजी के बाद Nifty50 इंडेक्स कंसोलीजेशन के के दौर में दाखिल हो गया है। 5 जुलाई यानी आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी कल के दायरे में ही घूमता दिखा और कारोबार के अंत में सपाट बंद हुआ। ऑटो, एफएमसीजी, तेल और गैस और चुनिंदा आईटी शेयरों से बाजार को सपोर्ट मिला। जबकि बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। निफ्टी आज 19400 से ऊपर खुला और 19422-19340 के दायरे में कारोबार करता रहा। कारोबार के अंत में ये 10 अंक बढ़कर 19399 पर बंद हुआ। आज मिड और स्मॉलकैप में भी तेजी रही। निफ्टी के मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.70 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। जबकि वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX 31 मई के बाद के हाइएस्ट क्लोजिंग स्तर बंद हुआ। India VIX आज 11.70 से बढ़कर 11.88 के स्तर पर पहुंच गया।

निफ्टी आज लगातार सातवें सत्र में हरे निशान में बंद हुआ है । इसने डेली चार्ट पर इनसाइड बार जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। बाजार जानकारों का कहना है कि बाजार में 19500 के तरफ की तेजी के अगले दौर के लिए एक कंसोलीडेशन की जरूरत है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ 19300 पर सपोर्ट है। कल वीकली एक्सपायरी वाले दिन ये स्तर काफी अहम होगा।

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने कंसोलीडेशन का संकेत देने वाला एक इनसाइड बार पैटर्न बनाया है। ऑवरली बोलिंगर बैंड भी संकुचित हो रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि आगे बाजार दायरे में घूमता दिख सकता है। जतिन का मानना है कि निफ्टी जोरदार तेजी के बाद कंसोलीडेशन की प्रक्रिया में है। ये अपने को अगले दौर की तेजी के लिए तैयार कर रहा है। अगले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान निफ्टी 19500–19300 की रेंज में कंसोलीडेट होता दिखेगा। ऐसे में 19300 की तरफ होने वाली किसी गिरावट को खरीदारी के मौके के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह होगी।

ऑप्शन डेटा से संकेत मिल रहा है कि ऊपर की तरफ 19400-19500 का स्तर अहम है। वहीं, नीचे की तरफ 19300 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। वीकली ऑप्शन आंकड़ों पर नजर डालें तो 19500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल ओपन इंटरेस्ट दिख रहा है। उसके बाद 19400 भी अच्छी मात्रा में कॉल ओपन इंटरेस्ट है। वहीं, 19500 फिर उसके बाद 19800 पर काफी कॉल राइट दिखी है। जबकि अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट 19300 स्ट्राइक पर रहा, उसके बाद 19000 स्ट्राइक पर भी काफी पुट ओपन इंटरेस्ट है। वहीं, 19400 स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है। उसके बाद 19300 स्ट्राइक पर भी पुट राइटिंग रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें