Technical View: निफ्टी 50 ने 12 मई को लगभग 4 प्रतिशत की उछाल के साथ मजबूत प्रदर्शन किया। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद बाजार में चार साल में सबसे बड़ी सिंगल डे रैली देखने को मिली। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं, अमेरिका और चीन के बीच एक सफल ट्रेड एग्रीमेंट के साथ-साथ इंडिया VIX में तेज गिरावट ने भी बाजार से सेंटीमेंट्स को ऊंचाई पर पहुंचाया। निफ्टी 50 ने सोमवार को 400 से अधिक अंकों के गैप-अप के साथ खुलते हुए एक मजबूत कंसोलिडेशन ब्रेकआउट दिखाया। इसने पूरे सत्र के दौरान अपनी ऊपर के मोमेंटम को बनाए रखा। इंडेक्स 917 अंक या 3.82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24,925 पर पहुंच गया। 16 अक्टूबर, 2024 के बाद का ये उच्चतम समापन स्तर है। यह 1 फरवरी, 2021 के बाद सबसे बड़ी सिंगल डे बढ़त रही। इसने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल भी बनाया। ये पैटर्न आगे एक स्वस्थ ट्रेंड का संकेत दे रहा है।
