Technical View : निफ्टी ने हफ्ते की अच्छी शुरुआत की। इसके साथ ही पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। निफ्टी आज 28 अक्टूबर बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि यह कुल मिलाकर एक उतार-चढ़ाव भरा सत्र था। एक्सपर्ट्स के अनुसार जब तक कि यह 24,000 अंक का बचाव करता है इसमें ऊपर की ओर 24,500 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। जबकि 24,000 से नीचे जाने पर इसमें तीव्र बिकवाली का दबाव दिख सकता है। शुरुआती आधे घंटे की वोलैटिलिटी के बाद, निफ्टी ने मजबूती हासिल की। इसके बाद ये 24,493 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इंडेक्स 158 अंक ऊपर 24,339 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली टाइम फ्रेम पर अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न वोलैटिलिटी का संकेत दे रहा है।
