टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स का शेयर 16 मार्च को लगभग 8 प्रतिशत तक उछला। BSE पर शेयर की कीमत 457.30 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 447.15 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसे दक्षिण एशिया के एक मोबाइल नेटवर्क से अपने अत्याधुनिक 4G रेडियो एक्सेस नेटवर्क समाधानों के लिए एक ऑर्डर मिला है। कंपनी के मल्टीबैंड रेडियो प्रोडक्ट्स को उस मोबाइल कंपनी के नेटवर्क में कई जगहों पर लगाया जाएगा।
