Textile Stocks: भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीदों पर टेक्सटाइल कंपनियों के शेयर आज रॉकेट बन गए। दोनों देशों के बीच कारोबारी मुद्दों पर चर्चा के लिए अमेरिका से ब्रेंडन लिंच (Brendan Lynch) भारत आ रहे हैं। वह एक दिन के दौरे पर हैं। हालांकि विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि ब्रेंडन लिंच का दौर भारत और अमेरिका के बीच छठे राउंड की कारोबारी बातचीत नहीं है बल्कि कारोबारी मुद्दों पर चर्चा को लेकर सिर्फ एक बैठक है। हालांकि इसने घरेलू मार्केट में टेक्सटाइल स्टॉक्स को लेकर पॉजिटिव माहौल बना दिया और निवेशक टूट पड़े।
