बाजार में लगातार दूसरे दिन भी दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 180 अंक से ज्यादा फिसलकर 24900 के नीचे दिख रहा है। HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, RIL और इंफोसिस ने दबाव बनाया है। हालांकि बैंक निफ्टी में निचले स्तरों से रिकवरी आई है। लेकिन मिडकैप-और स्माॉल कैप में कमजोरी देखने को मिल रही है। ऑटो, कैपिटल गुड्स और डिफेंस शेयरों में आज दबाव दिख रहा है। वहीं सरकारी बैंक और फार्मा में खरीदारी का मूड है। सरकारी बैंकों में केनरा बैंक, यूनियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया में रौनक है।
