क्रूड में गिरावट का इन शेयरों को मिलेगा फायदा, ये शेयर बनाकर दे सकते हैं मोटा मुनाफा

अनुज सिंघल ने कहा कि क्रूड में गिरावट का एशियन पेंट, पिडिलाइट को फायदा होगा। पेंट कंपनियों के कच्चे माल में क्रूड की बड़ी हिस्सेदारी है। क्रूड और उसके डेरिवेटिव का करीब 50-60% हिस्सा है

अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। 200 WMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

बाजार में बिकवाली देखने को मिल रहा। बैंक निफ्टी निचले स्तरों से करीब 300 प्वाइंट सुधरकर 51800 के पार हुआ। निफ्टी 23000 के नीचे फिसला है। डोनल्ड ट्रंप की फार्मा पर भी जल्दी ही टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही फार्मा पर अभूतपूर्व टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप के एलान से निफ्टी फार्मा इंडेक्स करीब 4% गिरा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में HPCL, BPCL, IOC ( Green)

कच्चे तेल करीब 7% फिसलकर $70/bbl के नीचे आया। OMCs को क्रूड में गिरावट का सबसे ज्यादा फायदा होगा। क्रूड में गिरावट से OMCs के मार्जिन बेहतर होते हैं।


फोकस में एशियन पेंट, पिडिलाइट (Green)

अनुज सिंघल ने कहा कि क्रूड में गिरावट का एशियन पेंट, पिडिलाइट को फायदा होगा। पेंट कंपनियों के कच्चे माल में क्रूड की बड़ी हिस्सेदारी है। क्रूड और उसके डेरिवेटिव का करीब 50-60% हिस्सा है।

फोकस में बैंक ऑफ बड़ौदा (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि सरकारी बैंकों में मजबूत मोमेंटम देखने को मिल रहा है। UBS ने बैंक ऑफ बड़ौदा को अपग्रेड किया और शेयर पर खरीदारी की राय दी है। इसके लिए 290 रुपये का लक्ष्य दिया है। UBS ने वैल्युएशन को आकर्षक बताया, NIM पर कम दबाव है। बैंकिंग सेक्टर इस समय स्वीट स्पॉट पर हैं।

GODREJ CONSUMER

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। 200 WMA के सपोर्ट से अच्छी खरीदारी देखने को मिली। लगातार तीसरे हफ्ते GODREJ CONSUMER में तेजी देखने को मिली। 20 WEMA के ऊपर बंद, 100 WMA भी बेहद करीब है। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।

IREDA

अनुज सिंघल ने कहा कि पावर सेक्टर की कंपनियों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिला। चार दिनों से 20 DEMA पर सपोर्ट देखने को मिला। 4 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। 3 दिनों से वायदा में लॉन्ग बने।

Nifty In Make Or Break Zone: क्रिटिकल जोन में अब निफ्टी, क्या निवेशकों को रहना चाहिए अलर्ट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।