Cohance Lifesciences Shares: फार्मा कंपनी कोहेंस लाइफसाइंसेज के शेयर आज तूफानी स्पीड से ऊपर चढ़े। इसके शेयरों में नए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और ग्रुप सीईओ के तौर पर उमंग वोहरा के ऐलान ने जोश भरा है। कंपनी ने आज इससे जुड़ी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी तो निवेशक शेयरों पर टूट पड़े। खरीदारी के रुझान में कोहेंस लाइफसाइंसेज के शेयर रॉकेट की स्पीड से उछलकर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। बीएसई पर यह 20% के अपर सर्किट ₹432.70 (Cohance Lifesciences Share Price) पर पहुंचा और इसी पर भी आज यह बंद भी हुआ है।
