Ram mandir : 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएनबीसी आवाज के सुमित आपको उन कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका रही है। सुमित आज जो कंपनी लेकर आए हैं वो है प्रवेग। प्रवेग के अयोध्या कनेक्शन की बात करते हुए सुमित ने बताया कि इस कंपनी का ECO लग्जरी हॉस्पिटैलिटी का बिजनेस है। कंपनी लग्जरी टेंट लगाने का काम करती है। कंपनी में 6 टेंट सिटी में 540 से ज्यादा रूम बनाए हैं।
