Get App

खुलते ही 5% टूटा Thomas Cook India का शेयर, लगा लोअर सर्किट

फेयरब्रिज कैपिटल, भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी है। यह वर्षों से भारत और भारतीय कारोबारों में निवेश करती आ रही है। Fairbridge Capital (Mauritius) ने Thomas Cook India में करीब 6.8 प्रतिशत हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से बेचने का फैसला किया है। शेयर बाजारों को दी गई सूचना के मुताबिक, Fairbridge Capital, थॉमस कुक इंडिया में 3.2 करोड़ शेयर बेचेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 30, 2023 पर 11:58 AM
खुलते ही 5% टूटा Thomas Cook India का शेयर, लगा लोअर सर्किट
रिटेल इनवेस्टर्स OFS में 1 दिसंबर से ही बोली लगा सकेंगे।

ट्रैवल कंपनी थॉमस कुक इंडिया (Thomas Cook India) के शेयर में 30 नवंबर को सुबह शेयर खुलते ही लोअर सर्किट लग गया। इसके पीछे वजह है कंपनी की प्रमोटर Fairbridge Capital (Mauritius) का हिस्सेदारी बिक्री का फैसला। 30 नवंबर को सुबह थॉमस कुक इंडिया का शेयर सुबह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बीएसई पर 150.35 रुपये पर खुला और लोअर सर्किट लग गया। इसी तरह एनएसई पर शेयर सुबह 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 150.50 रुपये पर खुला और यहां भी लोअर सर्किट लग गया।

थॉमस कुक इंडिया के शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बीएसई पर 166.15 और एनएसई पर 166.30 रुपये है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर बीएसई पर 167.75 और एनएसई पर 167.90 रुपये है। वहीं निचला स्तर बीएसई पर 52.45 और एनएसई पर 52.10 रुपये है।

6.8% हिस्सेदारी बेचेगी Fairbridge Capital

Fairbridge Capital (Mauritius) ने Thomas Cook India में करीब 6.8 प्रतिशत हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से बेचने का फैसला किया है। शेयर बाजारों को दी गई सूचना के मुताबिक, Fairbridge Capital, थॉमस कुक इंडिया में 3.2 करोड़ शेयर बेचेगी। वैसे तो नॉन रिटेल इनवेस्टर्स OFS में 30 नवंबर से बोली लगा सकते हैं लेकिन अनअलॉटेड बिड्स को ट्रांजेक्शन के दिन से कैरी फॉरवर्ड करने का विकल्प चुनने वाले नॉन रिटेल इनवेस्टर्स के लिए OFS 1 दिसंबर से खुलेगा। इसके साथ ही रिटेल इनवेस्टर्स भी OFS में 1 दिसंबर से ही बोली लगा सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें