Timken India Block Deal: टिमकेन सिंगापुर ने बेचे 50 लाख शेयर, कीमत 3% तक उछली

Timken India Share Sale: इस साल मार्च में, टिमकेन कंपनी की एक सहायक कंपनी ने टिमकेन इंडिया लिमिटेड के 76 लाख शेयरों की बिक्री की थी। शेयर पिछले 6 महीने में 35 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 57.70 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 42.30 प्रतिशत थी

अपडेटेड May 28, 2024 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement
टिमकेन इंडिया का शेयर 28 मई को सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 4080.40 रुपये पर खुला।

Timken India Share Price: बॉल और रोलर बियरिंग बनाने वाली कंपनी टिमकेन इंडिया के शेयरों में 28 मई को 3 प्रतिशत का उछाल देखा गया। कंपनी में एक ब्लॉक डील के जरिए 50 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। यह टिमकेन इंडिया की 6.65 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। ब्लॉक डील में बायर और सेलर की आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन CNBC-TV18 ने 27 मई को सोर्सेज के ​हवाले से खबर दी थी कि टिमकेन इंडिया की पेरेंट एंटिटी टिमकेन सिंगापुर 6.6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 1,775 करोड़ रुपये हासिल करना चाहती है। शेयर बिक्री के तहत फ्लोर प्राइस 3,550 रुपये प्रति शेयर रहने की खबर है।

टिमकेन इंडिया (Timken India) का शेयर 28 मई को सुबह बीएसई पर बढ़त के साथ 4080.40 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 7.5 प्रतिशत तक उछलकर 4250.45 रुपये के हाई तक गया। ट्रेडिंग बंद होने पर शेयर करीब 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4062.80 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 30500 करोड़ रुपये हो गया है। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 57.70 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 42.30 प्रतिशत थी।

Timken India शेयर 6 महीने में 35% चढ़ा


टिमकेन इंडिया का शेयर पिछले 6 महीने में 35 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। इसका 52 सप्ताह का उच्च स्तर 4,350 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 2,490.05 रुपये है। इस साल मार्च में, टिमकेन कंपनी की एक सहायक कंपनी ने टिमकेन इंडिया लिमिटेड के 76 लाख शेयरों की बिक्री की थी। इससे टिमकेन इंडिया में टिमकेन का मालिकाना हक 67.8% से घटकर 57.7% हो गया।

Adani Enterprises जुटाएगी ₹16600 करोड़ का फंड, बोर्ड ने दी मंजूरी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।