Timken India Share Price: बॉल और रोलर बियरिंग बनाने वाली कंपनी टिमकेन इंडिया के शेयरों में 28 मई को 3 प्रतिशत का उछाल देखा गया। कंपनी में एक ब्लॉक डील के जरिए 50 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। यह टिमकेन इंडिया की 6.65 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। ब्लॉक डील में बायर और सेलर की आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन CNBC-TV18 ने 27 मई को सोर्सेज के हवाले से खबर दी थी कि टिमकेन इंडिया की पेरेंट एंटिटी टिमकेन सिंगापुर 6.6 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 1,775 करोड़ रुपये हासिल करना चाहती है। शेयर बिक्री के तहत फ्लोर प्राइस 3,550 रुपये प्रति शेयर रहने की खबर है।
