Get App

HDFC BANK के नतीजों के बाद आज पहला कारोबारी दिन, जानिये दिग्गज ब्रोकरेजेस की स्टॉक पर राय

शनिवार को घोषित हुए HDFC BANK के Q1 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 19, 2021 पर 1:38 PM
HDFC BANK के नतीजों के बाद आज पहला कारोबारी दिन, जानिये दिग्गज ब्रोकरेजेस की स्टॉक पर राय

HDFC BANK के Q1 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे।  ब्याज आय और मुनाफा दोनों उम्मीद से कम रहा। पहली बार SINGLE DIGIT में NII ग्रोथ नजर आई। वहीं slippages बढ़ने की वजह से PROVISINING में भी बढ़ोतरी दिखाई दी।

Brokerage on HDFC BANK

BERNSTEIN की HDFC Bank पर राय

BERNSTEIN ने HDFC Bank पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 1350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1F22 के लिए EPS अनुमान से 1 प्रतिशत से कम है। इसका NIMS अनुमान से कम रहा लेकिन अधिक शुल्क की वजह से असर कम हुआ है।

BERNSTEIN के मुताबिक कोविड की दूसरी लहर की वजह से बैड लोन में बढ़ोतरी दर्ज की गई।  दूसरी तरफ क्रेडिट कार्ड बैन को लेकर चिंता बरकरार है। बैंक की प्रोविजनिंग भी अनुमान के मुताबिक रही है जबकि रिटेल और SME एसेट क्वालिटी पर मैनेजमेंट कमेंट्री पॉजिटिव है।

MS की HDFC BANK पर राय

MS ने HDFC BANK पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें