Stock Tips: सितंबर की शुरुआत से ही शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी का दौर जारी है। पिछले सप्ताह इसमें 1.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। लगातार जारी तेजी को देखकर एक्सपर्ट्स को आशंका है कि आने वाले वक्त में बाजार में कुछ मंदी आ सकती है। Nifty50 में 20,000-19,900 एरिया पर सपोर्ट लेते हुए कुछ कंसोलिडेशन और करेक्शन देखा जा सकता है, जबकि संभावित सुधार के बाद एक रिबाउंड, सूचकांक को 20,500 तक ले जा सकता है। पिछले सप्ताह Nifty50 372 अंक उछलकर 20,192 अंक पर पहुंच गया और दैनिक चार्ट पर लगातार तीसरे सप्ताह औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ तेजी से कैंडलस्टिक पैटर्न बना। बाजार के करेंट सिनेरियो में कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं और जिन पर एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले 3-4 सप्ताह में नजर रखी जानी चाहिए। यहां हम ऐसे ही 11 स्टॉक्स के बारे में बता रहे हैं। इन स्टॉक्स के रिटर्न 8 सितंबर के क्लोजिंग प्राइस पर बेस्ड हैं।
