Top 10 Trading Ideas: गिरते बाजार में भी ये 10 स्टॉक शॉर्ट टर्म में करा सकते हैं जोरदार कमाई, इनपर बनी रहे नजर

ओशो कृष्ण की ट्रेडरों को सलाह है कि वह बहुत आक्रामक पोजिशन लेने सेबचें और एक बार में एक कदम उठाने की सुरक्षात्मक रणनीति अपनाएं और ऊपर और नीचे दोनों तरफ के अहम लेवल पर नजर बनाए रखें

अपडेटेड Sep 26, 2022 पर 10:08 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी के लिए इस समय 17000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 17500 पर पहला रजिस्टेंस और 17800 पर दूसरा बड़ा रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top 10 Trading Ideas:23 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में भी बाजार में कमजोरी जारी रही । ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। यूएस फेड और दूसरे बड़े सेट्रल बैंकों की तरफ से ब्याज दरों के संकेत की वजह से भारत सहित दुनियाभर के बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है।

    पिछले हफ्ते निफ्टी 17,400-17,500 पर स्थित अपने अहम सपोर्ट से नीचे फिसलता नजर आया और 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ किसी तरह 17,300 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते निफ्टी 17,327 के स्तर पर बंद हुआ था। इस गिरावट के चलते बाजार का ओवरऑल सेटीमेंट को झटका लगा है।

    बाजार जानकारों का कहना है कि इस कमजोरी के माहौल मे निफ्टी 17,150 के अगस्त महीने के अपने निचले स्तर को भी छू सकता है और अगर यह लेवल टूटता है तो आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी हमें 17000 के मनोवैज्ञानिक लेवल के भी नीचे जाता नजर आ सकता है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 17,700 - 17,800 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।


    एंजेल वन के सीनियर एनालिस्ट टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च ओशो कृष्ण (Osho Krishan) का कहना है कि निफ्टी हमें अपना अहम सपोर्ट तोड़ता नजर आया है। ऐसे में हमें अब नीचे की तरफ निफ्टी के 17,150 तक फिसलने की भी संभावना नजर आ रही है। निफ्टी के लिए इस समय 17000 के मनोवैज्ञानिक लेवल पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं ऊपर की तरफ इसके लिए 17500 पर पहला रजिस्टेंस और 17800 पर दूसरा बड़ा रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

    ऐसे में ओशो कृष्ण की ट्रेडरों को सलाह है कि वह बहुत आक्रामक पोजिशन लेने सेबचें और एक बार में एक कदम उठाने की सुरक्षात्मक रणनीति अपनाएं और ऊपर और नीचे दोनों तरफ के अहम लेवल पर नजर बनाए रखें।

    आज के 10 ट्रेडिंग आइडियाज जिनमें अगले 3-4 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई

    Reliance Securities के जतिन गोहिल की ट्रेडिंग टिप्स

    Divis Laboratories: Buy | LTP: Rs 3,642.6 | इस स्टॉक में 3440 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 4069 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    State Bank of India: Sell | LTP: Rs 550.6 | इस स्टॉक में 579 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 486 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Federal Bank: Sell | LTP: Rs 116.75 | इस स्टॉक में 130 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 92 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 21 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    HUL Share Price: कमजोर मार्केट में भी खरीदारी, शेयर 11 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर, LUX-Horlicks बेचने वाली कंपनी में क्यों है तेजी?

    Anand Rathi के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग टिप्स

    Rossari Biotech: Buy | LTP: Rs 937.95 | इस स्टॉक में 885 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,050 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    NMDC: Buy | LTP: Rs 127.90 | इस स्टॉक में 117 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 145 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Pfizer: Buy | LTP: Rs 4,212 | इस स्टॉक में 3,950 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 4,700 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    5paisa.com के रुचित जैन की ट्रेडिंग टिप्स

    Hindalco Industries: Sell | LTP: Rs 396.35 | इस स्टॉक में 418 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 365 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 8 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    AU Small Finance Bank: Sell | LTP: Rs 637.85 | इस स्टॉक में 665 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 605 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 5 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग टिप्स

    Bajaj Finserv: Sell | LTP: Rs 1,721.9 | इस स्टॉक में 1,790 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,570 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 9 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Jindal Steel & Power: Sell | LTP: Rs 425.80 | इस स्टॉक में 440 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 390 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 8 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    Divis Laboratories: Buy | LTP: Rs 3,642.60 | इस स्टॉक में 3,540 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 3,850 रुपये के लक्ष्य के लिए बिकवाली की सलाह होगी। 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 6 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।