Top 20 Stocks Today- कच्चे तेल में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट का भाव $88 के पार निकलकर वहां बरकरार बना हुआ है। दूसरी तरफ WTI में भी $86 के ऊपर कारोबार होता दिखाई दे रहा है। इसकी वजह से OMCs, पेंट, सीमेंट और एविएशन शेयरों में एक्शन दिख सकता है। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए BANK OF BARODA और TITAN सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
