Get App

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- ANAND RATHI WEALTH पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 53.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 73.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 175 करोड़ रुपये से बढ़कर 237.6 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 73.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 98.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 41.9% से घटकर 41.3% रही

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 12, 2024 पर 10:46 AM
Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई
BHARTI HEXACOM पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। इस स्टॉक पर Investec की खरीदारी की सलाह है। उन्होंने इसका लक्ष्य 1240 रुपये/शेयर तय किया है

Top 20 Stocks Today- पहली तिमाही में TCS ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किये हैं। कंपनी के डॉलर रेवेन्यू में 2.7% की ग्रोथ देखने को मिली है। मुनाफा, आय और मार्जिन भी अनुमान से बेहतर देखने को मिला। तिमाही आधार पर कंपनी के सभी वर्टिकल्स में दमदार ग्रोथ नजर आई। इसकी वजह से आज आईटी सेक्टर की कंपनियों के स्टॉक्स में एक्शन नजर आ सकता है। इन सेक्टर्स पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए ANAND RATHI WEALTH और BHARTI HEXACOM सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) TCS (Green)

तिमाही आधार पर Q1 में मुनाफा 12,434 करोड़ रुपये से घटकर 12,040 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 61,237 करोड़ रुपये से बढ़कर 62,613 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT 15,918 करोड़ रुपये से घटकर 15,442 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBIT मार्जिन 26% से घटकर 24.7% रही। Q1 में $ आय $730 करोड़ से बढ़कर $750 करोड़ रही

सब समाचार

+ और भी पढ़ें