Top 20 Stocks Today- निफ्टी की तीन कंपनियां ADANI PORTS, COAL INDIA और HINDALCO के आज नतीजे आएंगे। अनुमान के मुताबिक कोल इंडिया का मुनाफा 27 परसेंट घट सकता है। वायदा कंपनियों में AARTI IND, CHAMBAL FERTILISER और SIEMENS के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। इन शेयरों के एक्शन पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में बाजार खुलने से पहले निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए MAX HEALTH और PAYTM सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।
