Get App

Gainers This Week: इस हफ्ते के टॉप-5 शेयर, जिन्होंने निवेशकों को कराई 72% तक की जोरदार कमाई

Gainers This Week: शेयर बाजार के लिए ये हफ्ता काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसे भी शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को इन 5 दिनों में 34% से 72% तक की जोरदार कमाई कराई है। इन शेयरों में धनलक्ष्मी फैब्रिक्स, ग्रेटेक्स कॉरपोरेट, DRC सिस्टम्स, महेश्वरी लॉजिस्टिक्स और नागरीक कैपिटल शामिल हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 24, 2023 पर 7:36 PM
Gainers This Week: इस हफ्ते के टॉप-5 शेयर, जिन्होंने निवेशकों को कराई 72% तक की जोरदार कमाई
बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स पिछले 5 कारोबारी दिनों में 0.30% चढ़ा

Gainers This Week: शेयर बाजार के लिए ये हफ्ता काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स पिछले 5 कारोबारी दिनों में 0.30% चढ़ा। हफ्ते के शुरुआती 3 दिन बाजार में तेजी का रुख रहा। हालांकि आखिरी दो दिनों में मंदड़ियों ने बाजार में वापसी की और इसे नीचे धकेल दिया। शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 398 गिरकर 57,527.10 अंक पर बंद हुआ। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसे भी शेयर रहे, जिन्होंने निवेशकों को इन 5 दिनों में 34% से 72% तक की जोरदार कमाई कराई है। इन शेयरों में धनलक्ष्मी फैब्रिक्स, ग्रेटेक्स कॉरपोरेट, DRC सिस्टम्स, महेश्वरी लॉजिस्टिक्स और नागरीक कैपिटल शामिल हैं।

1. धनलक्ष्मी फैब्रिक्स (Dhanlaxmi Fabrics)

यह शेयर शुक्रवार को 20.00% की अपर सर्किट सीमा को छूकर 59.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। हालांकि इस कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में इसके शेयर 34.15 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह पिछले 5 दिनों में इस शेयर में 72.91% की उछाल आई है।

2. ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज (Gretex Corporate Services)

यह शेयर शुक्रवार को 4.53% की तेजी के साथ 174.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। हालांकि इस कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में इसके शेयर 105.96 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस तरह पिछले 5 दिनों में इस शेयर में 64.26% की उछाल आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें