बाजार में लगातार पांचवे सत्र में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 80 प्वाइंट की छोटी रेंज में कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी बिल्कुल फ्लैट नजर आ रहा है। इस बीच सुस्त बाजार में भी IT शेयरों ने कमाल दिखाया है। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद निफ्टी IT INDEX नए शिखर पर पहुंचा है। इन्फोसिस ने भी तेजी का नया रिकॉर्ड बनाया । मिडकैप IT में कोफोर्ज, नौकरी, LTIM में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों मे अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। BSE और CAMS 2% से ज्यादा चढ़े है। साथ ही MCX, CDSL और एंजेल वन में भी रौनक देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
