Get App

जानिये कौन से 2 बैंकिंग स्टॉक्स IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन के पोर्टफोलियो में हैं शामिल

संजीव भसीन ने कहा कि बाजार के माहौल को देखते हुए अपना मुनाफा भी सुरक्षित करना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2021 पर 4:51 PM
जानिये कौन से 2 बैंकिंग स्टॉक्स IIFL सिक्योरिटीज के संजीव भसीन के पोर्टफोलियो में हैं शामिल

IIFL सिक्योरिटीज के डायरेक्टर संजीव भसीन को शेयर बाजारों का बड़ा अनुभव है। संजीव भसीन पिछले करीब 32 सालों से बाजार से जुड़े हैं। वे बाजारों में होने वाली हलचल पर बड़ी बारीकी से नजर बनाये रखते हैं। IIFL सिक्योरिटीज के क्लाइंट शेयरों पर दी गई उनकी टिप्स से सालों से फायदा कमा रहे हैं। अब संजीव भसीन कारोबारी दिन के दौरान तीन बार सीएनबीसी-आवाज़ पर दर्शकों के लिए कमाई की टॉप कन्विक्शन पिक्स पेश करते हैं।

जानते हैं आज सुबह-सुबह किस कमाई वाले स्टॉक पर हैं संजीव भसीन की पैनी नजर-

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते कहा कि दो-तीन दिनों से लार्ज कैप में रैली दिख रही थी अब निफ्टी में कमजोरी आ रही है इसलिए मैं दो दिनों से कह रहा हूं कि अपने मुनाफे को भी बांध लेना चाहिए। वहीं मिडकैप की करेक्शन खत्म होती दिख रही है इस समय मिडकैप अच्छे स्तर पर हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज जो वे दो पिक्स बताने वाले हैं वह मिडकैप बैंकिंग सेक्टर हैं जो कि उनके पोर्टफोलियो में भी शामिल हैं और उन्होंने अपने क्लाइंट्स को भी इसे खरीदने की राय दी है।

Buy Idfc first bank

संजीव भसीन ने निवेशकों के लिए पहली पिक्स के रूप में Idfc first bank में खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें अच्छा ट्रांजीशन देखने को मिला है ये एक बार चढ़कर 74 के भाव पर बिक चुका है और इस समय फिर से 58 के स्तर पर मिल रहा इसलिए इस स्टॉक को 58 से 58.25 के स्तर पर खरीदना चाहिए। इसमें 64 का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसके साथ ही सुरक्षित निवेश के लिहाज से इसमें 56.65 का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें