Top Gainers This Week: भारतीय शेयर बाजारों के लिए यह कारोबारी हफ्ता (17 से 21 मार्च) शानदार रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में पिछले 4 सालों से भी अधिक की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स पूरे हफ्ते में 3,076.6 या 4.16 फीसदी की तेजी आई। वहीं निफ्टी इंडेक्स में 953.2 अंक या 4.25 फीसदी की तेजी आई। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में तो पिछले हफ्ते 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली। शेयर बाजार की इस तेजी में निवेशकों को भी काफी मुनाफा हुआ। इन 5 शेयरों ने निवेशकों को पिछले 5 दिन में 40 फीसदी से लेकर 60 फीसदी तक का धांसू रिटर्न दिया है।
