Top Gainers This Week: शेयर बाजार के लिए यह कारोबारी हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा। अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग में कमी, विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते इस हफ्ते 5 में से 3 दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स में इस हफ्ते कुल 484 अंकों की गिरावट आई। हालांकि राहत की बात रही कि हफ्ते के आखिरी दिन, यानी शुक्रवार 4 अगस्त को बाजार में वापस तेजी लौटी और दोनों बेंचमार्क बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि इस उतार-चढ़ाव भरे बाजार में भी इस हफ्ते कई शेयरों ने अपने निवेशकों को 50 से 90% तक का दमदार मुनाफा दिलाया है। यहां हम आपको 5 ऐसे ही शेयरों के बारे बता रहे हैं-
