Top Picks: अदाणी ग्रुप शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 5% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही अदाणी पोर्ट, ACC, अंबुजा और कैश के शेयरों में भी 2 से 5% तक की तेजी देखने को मिली। इस बीच कमजोर नतीजों के बाद AU बैंक में तेज गिरावट आई। AU बैंक का भाव 8% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना । तीसरी तिमाही में बढ़े NPA ने बाजार की फिक्र बढ़ाई है। इस बीच सरकारी कंपनियों में फिर तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी PSE INDEX करीब 2% उछला है। REC और PFC 4 से 5% उछले है। क्रूड में तेजी से ONGC 4% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं NBFCs, सीमेंट और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर एक डालते हैं एक नजर।
