कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 200 प्वाइंट सुधरकर 24400 के करीब कामकाज कर रहा है। बैंक निफ्टी में 200 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया। मिडकैप शेयर आज आउट परफॉर्म कर रहे हैं। इस बीच भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से टाटा मोटर्स करीब 4 परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर है। अब UK से जैगुआर लैंड रोवर जैसी कारें आने का रास्ता साफ हुआ। ऊधर एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिला। गोकलदास एक्सपोर्ट, KPR मिल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, वेल्सपन भागे है। दमदार नतीजों के बाद BSE में 6% की तेजी के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। वहीं पीरामल एंटरप्राइजेज और PAYTM भी रिजल्ट के बाद 5-6% भागे है। लेकिन रिजल्ट के बाद गोदरेज कंज्यूमर में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
