Top Trading Picks Today:9 दिनों की लगातार तेजी के बाद बाजार में आज सुस्ती देखने को मिल रही है। निफ्टी और सेंसेक्स फ्लैट कारोबार कर रहा है। हालांकि मिडैकप और स्मॉलकैप भी नई ऊंचाई छूने के बाद नीचे आए। इस बीच फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल रही है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स चौथाई परसेंट ऊपर नजर आ रहा है। लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। टोरंट फार्मा, बायोकॉन, जायडस लाइफ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। IT शेयरों से भी सपोर्ट मिल रहा है। उधर बोनस को लेकर बोर्ड बैठक से पहले NBCC का शेयर 6 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। 31 अगस्त को कंपनी ने बोर्ड बैठक बुलाई है। ऐसे में बाजार जानकार आपके निवेश को और भी बेहतर बनाने के लिए कुछ चुनिंदा स्टॉक लेकर आए है जिनमें दांव लगाकर आपकी कमाई दोगुनी हो सकती है। आइए इन स्टॉक्स पर डालते हैं एक नजर।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Bajaj Finserv: प्रकाश गाबा Bajaj Finserv के शेयर पर बुलिश नजर आ रहा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1721 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1750 रुपये से ज्यादा का टारगेट देखने को मिलेगा।
MANAS JAISWAL.com के मानस जायसवाल की पसंद
IEX: मानस IEX पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 193 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 201 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
NAV इन्वेस्टमेंट के आशीष बहेती की पसंद
Tata Power- आशीष बहेती Tata Power पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 420 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 436/444 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
LIC Housing Finance- प्रशांत सावंत LIC Housing Finance पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 667 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 710 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
Aadhar Housing Finance- धर्मेश कांत Aadhar Housing Finance पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि स्टॉक में 440-450 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
सच्चिदानंद उत्तेकर की पंसद
InterGlobe Aviaiton (Fut)- सच्चिदानंद उत्तेकर InterGlobe Aviaiton पर बुलिश नजर रखा है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4690 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 4925 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।