Trade setup for today : टेक्निकल और मोमेंटम इंडिकेटर्स में और कमजोरी आने के साथ ही 9 सितंबर को निफ्टी में 0.86 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली और यह लगातार तीसरे सेशन में भी नीचे की ओर रुख किए रहा। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल की कीमतों में बढ़ोतरी (जो $100 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गईं) और US 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड का कई सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंचना भी बाजार पर भारी पड़ा। इन बातों को ध्यान में रखते हुए बाजार जानकारों का मानना है कि निफ्टी की गिरावट 23,300 और फिर 23,070 के लेवल तक बढ़ सकती है, जो एक अहम सपोर्ट लेवल का काम कर सकता है। हालांकि,अगर निफ्टी में उछाल आता है तो 23,500–23,600 का जोन शॉर्ट टर्म में सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। ऐसे में बाजार में सेल-ऑन-राइज की रणनीति अपनाने की सलाह होगी।
