Market Trade setup : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में रक्षा बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद निफ्टी ने कल निचले स्तर पर खुलने के बाद वापसी की और 7 मई को 35 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार का रुझान अच्छा बना हुआ है। हालांकि बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर रही। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ बढ़ती महंगाई के जोखिम का भी संकेत दिया। इंडिया VIX में लगातार बढ़त बाजार में सावधानी का संकेत है। निफ्टी ने 24,200 का स्तर बचाए रखा है। यह लेवल आने वाले कारोबारी सत्रों में सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 24,500-24,600 के स्तर पर रेजिस्टेंस रहने की उम्मीद है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक इंडेक्स इनमें से किसी भी स्तर को नहीं तोड़ता, तब तक सीमित दायरे में कारोबार होने की उम्मीद है।
