Trade setup for today : 23130 के ऊपर टिके रहने तक निफ्टी में 23800 की ओर बढ़ने की संभावना कायम
Trade setup for today : जब तक निफ्टी 23,130 के स्तर पर स्थित अपने सपोर्ट को बनाए रखता है, तब तक शॉर्ट टर्म में 23,800 की ओर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, निकट अवधि में, निफ्टी को 23,400 (200-डे ईएमए) पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है, उसके बाद 23,650 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस हो सकता। इस स्तर से ऊपर जाने पर निफ्टी में 23,800 का स्तर भी मुमकिन है
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 8:18 AM
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 3 अप्रैल को बढ़कर 1.12 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.96 के स्तर पर था
Market Trade setup: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर उम्मीद से अधिक टैरिफ लगाए जाने के बाद निफ्टी ने दिन के निचले स्तर से 100 अंक की रिकवरी की। हालांकि इसके बावजूद ये 3 अप्रैल को 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इंडेक्स लगातार तीसरे सत्र में 23,130 के स्तर (38.2 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट और 20 और 50-डे ईएमए) को बचाए रखने में कामयाब रहा। यह एक सकारात्मक संकेत है। जब तक निफ्टी 23,130 के स्तर पर स्थित अपने सपोर्ट को बनाए रखता है, तब तक शॉर्ट टर्म में 23,800 की ओर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, निकट अवधि में, निफ्टी को 23,400 (200-डे ईएमए) पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है, उसके बाद 23,650 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस हो सकता। इस स्तर से ऊपर जाने पर निफ्टी में 23,800 का स्तर भी मुमकिन है। वहीं, अगर दूसरी ओर 23,130 का सपोर्ट कायम नहीं रह पाता तो निफ्टी 23,000-22,900 तक गिर सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,173, 23,135 और 23,073
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,296, 23,333 और 23,395
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,677, 51,855, और 52,144
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 51,100, 50,922, और 50,634
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,883, 53,020
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 50,430, 49,915
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 56.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 65.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 53,000 की स्ट्राइक पर 14.71 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
50,000 की स्ट्राइक पर 13.52 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाले फीयर इंडेक्स इंडिया VIX में कल गिरावट देखने को मिली। यहा 0.89% की गिरावट के साथ 13.60 पर आ गया। हालांकि, यह शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (5, 10 और 20-डे ईएमए) से ऊपर बना हुआ है,जो तेजड़ियों के लिए चिंता का कारण हो सकता है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 3 अप्रैल को बढ़कर 1.12 पर रहा, जबकि पिछले सत्र में यह 0.96 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।