Trade setup for today : बाजार में आगे भी जारी रहेगी तेजी, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

Trade setup : निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,800 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,829 और 21,876 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,706 फिर 21,676 और 21,629 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48,608 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,677 और 48,789 पर स्थित हैं

अपडेटेड Dec 29, 2023 पर 8:26 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup : निफ्टी पुट कॉल रेशियो इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 28 दिसंबर को गिरकर 1.30 हो गया जो पिछले सत्र में 1.43 था

Trade setup : 28 दिसंबर को बाजार एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और मजबूत वॉल्यूम के साथ लगातार पांचवें दिन बाजार में तेजी जारी रही। इसलिए, मार्केट एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि कंसोलीडेशन ब्रेकआउट के बाद आई ये तेजी आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। निफ्टी में अब 22,000 का स्तर जल्द ही देखने को मिल सकता है। वहीं, निफ्टी के लिए अब जनवरी की शुरुआत में 21,700-21,500 के स्तर पर सपोर्ट देखने को मिल सकता है। 28 दिसंबर को, बीएसई सेंसेक्स 372 अंक उछलकर 72,410 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 124 अंक बढ़कर 21,779 पर बंद हुआ। निफ्टी ने कल डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। ये अपट्रेंड कायम रहने का संकेत है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,800 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,829 और 21,876 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,706 फिर 21,676 और 21,629 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

बैंक निफ्टी

निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 48,608 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 48,677 और 48,789 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 48,384 फिर 48,315 और 48,203 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

वीकली बेसिस पर 21,800 की स्ट्राइक पर 1.35 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 21,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 47.88 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

पुट ऑप्शन डेटा

21,500 की स्ट्राइक पर 99.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 59.35 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

13 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 13 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Hindustan Copper, Dabur India, Indian Energy Exchange, SAIL और GNFC (Gujarat Narmada Valley Fertilisers & Chemicals) के नाम शामिल हैं।

51 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 51 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें M&M Financial Services, Cholamandalam Investment & Finance, TVS Motor Company, Vodafone Idea, and UltraTech Cement के नाम शामिल हैं।

6 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 6 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Biocon, Indian Hotels, Adani Enterprises, Cummins India और Delta Corp के नाम शामिल हैं।

इस सैंटा रैली के 2024 में भी जारी रहने की उम्मीद, फाइनेंशियल शेयरों में दिखेगी जोरदार तेजी : दिनशॉ ईरानी

114 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 114 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें National Aluminium Company, Coromandel International, RBL Bank, Alkem Laboratories, और Tata Communications के नाम शामिल हैं।

रोलओवर

यहां हम ऐसे 10 स्टॉक दे रहे हैं जिनमें एक्सपायरी के दिन सबसे ज्यादा रोलओवर देखने को मिला। इनमें क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स, ओबेरॉय रियल्टी, डाबर इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। इनमें 98 फीसदी से ज्यादा रोलओवरदेखने को मिला है।

पुट कॉल रेशियो

निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 28 दिसंबर को गिरकर 1.30 हो गया जो पिछले सत्र में 1.43 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।