Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:मासिक आधार पर 18000 की स्ट्राइक पर 1.37 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 8.48 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली

Sunil Matkarअपडेटेड Feb 22, 2023 पर 7:41 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:21 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 525.80 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 235.23 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Trade setup: कल 21 फरवरी को बाजार में भारी वोलैटिलिटी देखने को मिली। कारोबार के अंत में बाजार लगातार तीसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुआ। एफएमसीजी को छोड़कर बाजार के अधिकांश सेक्टरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स कल 19 अंक गिरकर 60673 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 18 अंक गिरकर 17827 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में लोअर हाईज लोअर लोज बनाते हुए बियरिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। निफ्टी के लिए 17800 के स्तर पर सपोर्ट था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि अब निफ्टी में 17700-17750 के आसपास सपोर्ट लेकर एक अपसाइड बाउंस की संभावना दिख रही है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 17950-18000 के स्तर पर पहली बाधा दिख रही है।

21 फरवरी के कारोबार में दिग्गजों की तरह ही छोटे- मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 दोनों इंडेक्स करीब 0.36 फीसदी गिरकर बंद हुए थे।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें