Get App

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup: निफ्टी पिछले दो दिनों में साइडवेज़ मूवमेंट में रहा है। ये ऊपरी स्तर पर मांग की कमी का संकेत देता है। हालांकि, निफ्टी की ओवर ऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। क्योंकि इंडेक्स अहम मूविंग औसत से ऊपर बना हुआ है। ये आक्रामक शॉर्ट पोजीशन की अनुपस्थिति का संकेत देता है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 19450-19500 रजिस्टेंस है। उम्मीद है कि जब तक निफ्टी 19200 से 19500 के दायरे में बना रहेगा

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 7:53 AM
Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup:05 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1603.15 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 439.01 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Trade setup:5 जुलाई को बाजार दिनभर एक सीमित दायरे में घूमने को बाद सपाट बंद हुआ। बेंचमार्क निफ्टी ने लगातार सातवें सत्र में तेजी जारी रखी, लेकिन बीएसई सेंसेक्स की लगातार छह दिनो की बढ़त थम गई। ऑटो, एफएमसीजी और चुनिंदा आईटी शेयरों ने बाजार को सपोर्ट दिया, जबकि बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में कुछ मुनाफावसूली हुई। बीएसई सेंसेक्स 33 अंक गिरकर 65446 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 10 अंक बढ़कर 19399 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर इनसाइड बार जैसा कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.7 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी पिछले दो दिनों में साइडवेज़ मूवमेंट में रहा है। ये ऊपरी स्तर पर मांग की कमी का संकेत देता है। हालांकि, निफ्टी की ओवर ऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। क्योंकि इंडेक्स अहम मूविंग औसत से ऊपर बना हुआ है। ये आक्रामक शॉर्ट पोजीशन की अनुपस्थिति का संकेत देता है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 19450-19500 रजिस्टेंस है। उम्मीद है कि जब तक निफ्टी 19200 से 19500 के दायरे में बना रहेगा, इसमें साइडवेड कारोबार होता दिखेगा। इसका अर्थ है कि जब तक किसी भी तरफ कोई ब्रेकआउट नहीं होता। तब तक बाजार में दायरे में कारोबार होता दिखेगा।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें