Nifty Trade Setup: निफ्टी ने मंगलवार (17 जून 2025) के कारोबारी दिन की शुरुआत 31 अंकों की तेजी के साथ की थी, लेकिन जल्द ही यह निगेटिव हो गया। इसके बाद लगातार उतार-चढ़ाव के बीच यह पूरे सत्र के दौरान दबाव में रहा। अंत में निफ्टी दिन के निचले स्तर 24,853 पर बंद हुआ, जिसमें 93 अंकों की गिरावट रही। इसकी वजह काफी हद वैश्विक बाजारों में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव रहा है। ये फैक्टर आगे भी बाजार पर असर डाल सकते हैं।
