Get App

Trade Spotlight: 7 अक्टूबर को मार्केट खुलते ही Anant Raj, JK Paper, Dr Lal Path पर लगाएं दांव, होगी मोटी कमाई

स्टॉक मार्केट्स में पिछले कई दिनों से गिरावट जारी है। सेंसेक्स अपने पीक से 4000 प्वाइंट्स से ज्यादा गिर चुका है। गिरावट के इस माहौल में भी कुछ स्टॉक्स में खरीदारी के मौके दिख रहे हैं। 7 अक्टूबर को इन स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2024 पर 3:10 PM
Trade Spotlight: 7 अक्टूबर को मार्केट खुलते ही Anant Raj, JK Paper, Dr Lal Path पर लगाएं दांव, होगी मोटी कमाई
मार्केट का सेंटिमेंट कमजोर है। लेकिन ओवरसोल्ड स्थिति को देखते हुए अगले हफ्ते मार्केट में तेजी की संभावना खारिज नहीं की जा सकती।

स्टॉक मार्केट्स में पिछले कई सत्रों से गिरावट का सिलसिला जारी है। 4 अक्टूबर को प्रमुख सूचकांकों में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई। मार्केट पर अभी बेयर्स की मजबूत पकड़ दिख रही है। एनएसई में 1,779 शेयरों में गिरावट आई, जबकि चढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1,055 रही। कुल मिलाकर मार्केट का सेंटिमेंट कमजोर है। लेकिन ओवरसोल्ड स्थिति को देखते हुए अगले हफ्ते मार्केट में तेजी की संभावना खारिज नहीं की जा सकती। निम्निलिखित ट्रेडिंग आइडिया का इस्तेमाल शॉर्ट टर्म में मुनाफा कमाने के लिए किया जा सकता है।

राजेश पालवीय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च-एक्सिस सिक्योरिटीज

Anant Raj

अनंत राज का शेयर 4 अक्टूबर को 721 रुपये पर बंद हुआ था। Anant Raj के शेयरों में सभी टाइमफ्रेम पर स्ट्रॉन्ग अपट्रेंड दिख रहा है। डेली चार्ट पर इस स्टॉक में 'अप-स्लोपिंग चैनल' के अंदर हाई लेवल पर ट्रेडिंग हो रही है। हाल में इस स्टॉन ने फिर से 20-डे सिंपल मूविंग एवरेज को हासिल किया है। इसके लिए 670-630 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। इनवेस्टर्स इस स्टॉक को खरीद सकते हैं। अगर पहले से यह स्टॉक उनके पास है तो इसमें निवेश बनाए रख सकते हैं। वे इसमें निवेश बढ़ा भी सकते हैं। यह स्टॉक 805-850 रुपये तक जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें