Trade Spotlight : इंद्रप्रस्थ गैस, हिंद कॉपर और गोदरेज प्रॉपर्टीज में अब क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Trade Spotlight : हिंदुस्तान कॉपर ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली टाइम फ्रेम पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। 5 अप्रैल को स्टॉक सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा। इंद्रप्रस्थ गैस भी एनएसई पर 5.3 प्रतिशत उछलकर 460 रुपये पर पहुंच गया है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक मजबूत, बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 11:11 AM
Story continues below Advertisement
Trade Spotlight : गोदरेज प्रॉपर्टीज अक्टूबर 2021 के अपने रिकॉर्ड हाई के करीब बंद हुआ था। पिछले शुक्रवार को एनएसई पर ये स्टॉक 3.8 फीसदी बढ़कर 2,500.35 रुपये पर पहुंच गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Trade Spotlight : 5 अप्रैल को, बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 1 अंक की गिरावट के साथ 22,514 पर बंद हुआ था। आरबीआई एमपीसी द्वारा लगातार सातवीं द्विमासिक नीति समीक्षा में रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बनाए रखने के बाद बीएसई सेंसेक्स 21 अंक बढ़कर 74,248 पर बंद हुआ था। 5 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह के दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़त हुई। ब्रॉडर मार्केट ने फ्रंटलाइन इंडेक्सों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.6 फीसदी और 0.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

    पिछले कारोबारी सत्र में बेंचमार्क की तुलना में मजबूत प्रदर्शन दर्ज करने वाले शेयरों में इंद्रप्रस्थ गैस, हिंदुस्तान कॉपर और गोदरेज प्रॉपर्टीज शामिल थे। इंद्रप्रस्थ गैस एनएसई पर 5.3 प्रतिशत उछलकर 460 रुपये पर पहुंच गया है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर काफी ज्यादा वॉल्यूम के साथ एक मजबूत, बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

    हिंदुस्तान कॉपर 2.7 फीसदी बढ़कर 322.40 रुपये पर पहुंच गया। ये 22 फरवरी, 2011 के बाद का इसका हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। डेली टाइम फ्रेम पर इसने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया। स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता दिखा।


    गोदरेज प्रॉपर्टीज अक्टूबर 2021 के अपने रिकॉर्ड हाई के करीब बंद हुआ था। पिछले शुक्रवार को एनएसई पर ये स्टॉक 3.8 फीसदी बढ़कर 2,500.35 रुपये पर पहुंच गया। स्टॉक ने मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया और सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करता नजर आया।

    आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की ट्रेडिंग रणनीत

    इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas): डेली और वीकली टाइम फ्रेम पर स्टॉक ने तेजी का संकेत देते हुए हायर टॉप और हायर बॉटम की एक सीरीज बनाकर ट्रेंड रिवर्सल का का संकेत दिया। पिछले हफ्ते 7 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ, स्टॉक ने निर्णायक रूप से पिछले एक साल के "डाउन-स्लॉपिंग" ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया है और क्लोजिंग पर 452 रुपये पर पहुंच गया है, जो तेजी की मजबूत वापसी का संकेत देता है। यह ब्रेकआउट भारी वॉल्यूम के साथ आया है जो रैली में निवेशकों की बढ़ती भागीदारी का संकेत है।

    डेली, वीकली और मंथली मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई पॉजिटिव जोन में है जो स्टॉक में तेजी का संकेत है। ऐसे में निवेशकों को इस स्टॉक में 500-520 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने, बने रहने और एक्युमुलेट करने की सलाह होगी। नीचे की तरफ स्टॉक के लिए 435-428 रुपये के स्तर पर सपोर्ट है।

    हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper): पिछले सप्ताह के दौरान 16 फीससदी की मजबूत बढ़त के साथ, हिंदुस्तान कॉपर ने तेजी के संकेत देते हुए क्लोजिंग बेसिस पर पिछले 3-4 महीनों के कंसोलीडेशन रेंज (310-240 रुपये) को निर्णायक रूप से तोड़ दिया है। इसने 'फ्लैग' फॉर्मेशन की भी पुष्टि की है। स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-डे एसएमए (सरल चलती औसत) से ऊपर है जो तेजी का संकेत है। डेली, वीकली और मंथली स्ट्रेंथ इंडेक्स आरएसआई पॉजिटिव जोन में है जो निरंतर मजबूती बने रहने का संकेत है। निवेशकों को इस स्टॉक को 355-385 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदना, बनाए रखना और जमा करना चाहिए। नीचे की तरफ 307-300 रुपये के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।

    DII की बिकवाली से मार्केट्स में बढ़ सकती है दिक्कत, जानिए MOIL, Sheela Foam और प्रेस्टीज एस्टेट्स में क्या चल रहा

    गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties): गोदरेज प्रॉपर्टीज सभी टाइम फ्रेम में मजबूत अपट्रेंड में है और हायर टॉप और बॉटम की सीरीज बना रहा है। वर्तमान में डेली क्लोजिंग के साथ, स्टॉक अपने 'इनवर्स हेड-एंड-होल्डर' नेकलाइन प्राइस 2,508 रुपये के स्तर से थोड़ा ऊपर बंद हुआ है। इस ब्रेकआउट ज़ोन के पास वॉल्यूम में भी भारी बढ़त हुई है। डेली बोलिंगर बैंड 'खरीद' संकेत दे रहा है। स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-डे एसएमए से ऊपर है ये भी पॉजिटिव संकेत है। निवेशकों को इस स्टॉक को 2,600-2,830 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदना, बनाए रखना और जमा करना चाहिए। नीचे की तरफ 2,390-2,300 रुपये के स्तर पर सपोर्ट दिख रहा है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।