Trading Plan: क्या RBI के फैसलों के दम पर निफ्टी छू सकता 25000 का स्तर और बैंक निफ्टी 54000 तक पहुंच सकता है?

मजबूत गति और अनुकूल तकनीकी संकेतकों को देखते हुए ऐसा लगता है कि अगर निफ्टी 24,700 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो इसका पहला लक्ष्य 24,850 हो सकता है। उसके बाद 25,000 एक बड़े रजिस्टेंस के रूप में काम करेगा। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 24,500 पर तत्काल सपोर्ट है

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 9:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चंदन तापड़िया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 54,000, 54,467 पर रजिस्टेंस और 53,250, 53,000 पर सपोर्ट है। गिरावट पर बैंक निफ्टी वायदा को 53,250 के सपोर्ट के साथ खरीदें

Nifty Trading Plan: निफ्टी के साथ-साथ बैंक निफ्टी ने भी 5 दिसंबर को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में अपनी तेजी जारी रखी। बाजार को 6 दिसंबर को RBI से नरम रुख की उम्मीद है। बाजार जानकारों का कहना है कि मजबूत गति और अनुकूल तकनीकी संकेतकों को देखते हुए ऐसा लगता है कि अगर निफ्टी 24,700 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो इसका पहला लक्ष्य 24,850 हो सकता है। उसके बाद 25,000 एक बड़े रजिस्टेंस के रूप में काम करेगा। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 24,500 पर तत्काल सपोर्ट है। जिसके बाद अगला बड़ा सपोर्ट 24,350 पर दिख रहा है।

एक्सपर्ट्स की राय है कि बैंक निफ्टी 54,000 को भी पार कर सकता है। इसके ऊपर 54,467 के रिकॉर्ड हाई से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके लिए निचले स्तर पर 53,000 पहला सपोर्ट है, उसके बाद 52,500 पर अगला बड़ा सपोर्ट है।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


स्टॉक्सबॉक्स के अमेय रणदिवे का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,850, 25,000 पर रजिस्टेंस और 24,500, 24,300 पर सपोर्ट है। जब तक निफ्टी 24,500 से ऊपर टिका रहता है, तब तक "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीती काम करती दिखेगी। ट्रेडरों को सला होगी की 24,800-24,860 के लक्ष्य के लिए सपोर्ट लेवलों के पास एक्युमुलेशन कर सकते हैं। अगर भाव 24,300 से नीचे गिरता है, तो तेजी का नजरिया गलत साबित हो जाएगा। ऐसे में पोजीशन काट कर फिर नई रणनीति बनानी होगी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि निफ्टी के लिए 25,000, 25,250 पर रजिस्टेंस और 24,500, 24,400 पर सपोर्ट है। गिरावट पर निफ्टी वायदा को 24,400 के सपोर्ट के साथ खरीदें और 25,000 और 25,250 की ओर लक्ष्य रखें।

चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,850, 25,000 पर रजिस्टेंस और 24,500, 24,300 पर सपोर्ट है। 24,300 के स्तर के निकट गिरावट पर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 24,000 के स्टॉप-लॉस के साथ, 25,000 का लक्ष्य रखें।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बैंक निफ्टी - आउटलुक और पोजिशनिंग

अमेय रणदिवे का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 54,000 पर रजिस्टेंस और 52,500 पर सपोर्ट है। 54,000 पर स्थित रजिस्टेंस स्तर की निकटता को देखते हुए,ट्रेडर 54,500 कॉल ऑप्शन (24 दिसंबर की एक्पायरी) को बेचने पर विचार कर सकते हैं, जिसकी वर्तमान कीमत 425 रुपये है। इस रणनीति का लक्ष्य 200-150 रुपये होगा। लेकिन अगर प्रीमियम बढ़ता है और 600 रुपये से ऊपर बंद होता है तो यह रणनीति नकारात्मक हो जाएगी। इस रणनीति के जरिए रजिस्टेंस जोन की निकटता को देखते हुए निकट अवधि में सीमित उछाल की संभावना का लाभ उठाया जा सकता है ।

चंदन तापड़िया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 54,000, 54,467 पर रजिस्टेंस और 53,250, 53,000 पर सपोर्ट है। गिरावट पर बैंक निफ्टी वायदा को 53,250 के सपोर्ट के साथ खरीदें और 54,000 तथा 54,467 का टारगेट सेट करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।