Market Trend : 21 मार्च को खत्म हुए सप्ताह के दौरान निफ्टी और बैंक निफ्टी में 4.26 फीसदी और 5.27 फीसदी की बढ़त हुई। दोनों इंजेक्सों ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ वीकली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तेजी के बरकरार रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 23,500 पर एक तत्काल बाधा है, जिसके बाद 23,800 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस है जो लोअर हाईज लोअर लो फॉर्मेशन को नकारने के लिए अहम है।। हालांकि,निफ्टी के लिए 23,000 पर मजबूत सपोर्ट है। बैंक निफ्टी के मामले में तत्काल रेजिस्टेंस 51,000-51,100 (54,467 से 47,703 तक 50% फिबोनाची रिट्रेसमेंट) के आसपास है, जिसके बाद 51,900 पर अगला बड़ा रेजिस्टेंस है। हालांकि, 50,200 तत्काल सपोर्ट के रूप में कार्य कर सकता है, उसके बाद 49,800 पर अगला बड़ा सपोर्ट है।