Trading Strategy : IT शेयरों के दम पर बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 125अंक चढ़कर 24150 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी तेजी आई है। एडवांस -डिक्लाइन रेशियो भी 2:1 पर है। उधर वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5 फीसदी फिसलकर 13 के नीचे आ गया है। AI को लेकर पालेंटिर( Palantir) के CEO के बयान के बाद IT शेयरों में आज जोरदार रिवर्सल देखने को मिला है। IT INDEX 4 फीसदी से ज्यादा उछला है। 5 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ इंफोसिस और HCL TECH निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। साथ ही 6% उछलकर कोफोर्ज और परसिस्टेंट वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही मेटल शेयरों में भी तेजी है। लेकिन कैपिटल गुड्स में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।
